ज्यादा लगती है ठंड तो हो जाएं सावधान, कहीं इन बीमारियों का संकेत तो नहीं

ज्यादा लगती है ठंड तो हो जाएं सावधान, कहीं इन बीमारियों का संकेत तो नहीं

अम्बुज यादव

कई लोगों को हद से ज्यादा और हमेशा ठंड महसूस होती रहती है। गर्मियों में तेज एसी चलने से भी उन्हें ठंड लगने लगती है। वही कई लोगों को तापमान कम होने पर घुमना-फिरना पंसद होता है। इसलिए वो टहलने के लिए निकल जाते है। वही कई लोगों को थोड़ा तापमान में हेर फेर होता है, तो वो लोग कोट औऱ स्वेटर का सहारा लेने लगते है। ये सब शरीर में मेटाबॉलिक रेट के आधार पर होता है। हांलाकि ऐसा हर बार ही नहीं होता है, कभी-कभी आपके बीमार होने की वजह से भी ठंड लगती है। तो आज हम इसी विषय पर आपको बताएंगें कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि और लोगों की अपेक्षा ऐसे लोगों को ठंड क्यों ज्यादा लगती है। इसके 4 कारण होते है। तो आइये जानते है कि वो कौन से 4 कारण है जिनकी वजह से उन्हें ज्यादा सर्दी महसूस होती है?

पढ़ें- लंबे समय से शरीर में हो रहा है दर्द तो तुंरत लें डॉक्टर से सलाह, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

हाइपोथायराइड

हाइपोथायराइडिज्म एक ऐसी स्थिति है, जब आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में थायराइड हार्मोन का उत्पादन नहीं कर पाता। ये हार्मोन आपके मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करते हैं। थायराइड हार्मोन की कमी के कारण आपके शरीर के लिए अंदरूनी तापमान को नियंत्रित रखना बहुत मुश्किल हो जाता है और आप बहुत ज्यादा ठंडा महसूस करने लगते हैं। हाइपोथायरायडिज्म के अन्य लक्षण भूलने की बीमारी, अवसाद, शुष्क त्वचा, थकान और वजन बढ़ना है।

आपने हाल ही में वजन घटाया हो

आपके शरीर को अपना अंदरूनी तापमान बनाए रखने के लिए फैट का प्रयोग करना पड़ता है, जिसके कारण हम गर्म महसूस करते हैं। अगर आपने हाल ही में वजन घटाया है तो हो सकता है आपका फैट कम हो गया हो और आप ठंड महसूस कर रहे हों।  हालांकि ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता है। जब आप लो-कैलोरी वाली डाइट ले रहे हों तो आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और आपके शरीर को तापमान नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। किसी भी प्रकार के ईटिंग डिसऑर्डर से जूझ रहे लोगों को भी इस प्रकार से ठंड लगती है।

हमेशा नींद आना

नींद आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में एक अहम भूमिका अदा करती है। नींद की कमी आपके सर्कडियन रिदम को बाधित कर सकती है, जिसके कारण आप ठंड महसूस करने लगते हैं। हमारा शरीर एक 24 घंटे के चक्र का पालन करता है और इसमें जरा सा भी बदलाव आपकी सामान्य प्रक्रिया को बिगाड़ देता है। इसलिए अगर आपको हर वक्त ठंड लगती है तो आप सही नींद लें।

एनीमिया

शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी (जिसे एनीमिया कहते हैं) आपको हमेशा ठंड लगने के पीछे एक बड़ा कारण हो सकती हैं। लाल रक्त कोशिकाएं, शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होती हैं और अगर किसी कारणवश आपका शरीर इनका पर्याप्त मात्रा में उत्पादन नहीं कर पाता है तो आपको दूसरों के मुकाबले ज्यादा ठंड लगेगी। आप एनीमिया का तब शिकार होते हैं, जब आपके शरीर को लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में आयरन नहीं मिलता है या फिर वे नष्ट हो जाते हैं। लाल रक्त कोशिकाएं तब नष्ट हो जाती हैं , जब आप पर्याप्त रूप से डाइट नहीं लेते, इंफ्लेमेटरी बॉवल डिजीज, खून की कमी या गर्भावस्था के कारण ऐसा हो सकता है। यह आपके अंगों में रक्त के संचार को कम करता है, जिससे आप बहुत ज्यादा ठंड महसूस करते हैं।

इसे भी पढ़ें-

हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है कोहरा, जानें फॉग की वजह से होने वाली बीमारियों से कैसे बचें

कड़ाके की ठंड सेहत के लिए न बन जाए मुसीबत, ध्यान रखें ये बातें

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।